बेगम पुरा सहर को नाउ ॥ दूखु अंदोहु नही तिहि ठाउ ॥
बेगमपुरा मिशन डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
भारत देश के आदिवासी आदिआंध्रा, आदि कर्नाटका, आदिद्रविड़, आदिधर्मी, मूलनिवासी, बहुजन अर्थात अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी आदि नामो के साथ पुकारे जाने वाले भारतीय निवासियों को इस बात का गर्व महसूस होना चाहिए कि आप इस देश के शुरू से ही मालिक पैदा हुएहैं।आप मूलनिवासी राजाओं, महाराजाओं के उत्तराधिकारी हैं। इसके परिपक्व सबूत मिल चुके हैं कि भारत के हजारों सालों के सुनहरे इतिहास को जो विश्व शांतिवार्ता के साथ और मनुष्यता के लिए विलक्षण और सुंदर जीवन व्यतीत करता था, को बार – बार मालिया मेट किया जाता रहा है। यहां तक कि इसके मूलस्रोतों को भी नष्ट करने का भरसक प्रयत्न किया गया है।
जिन भारतीय मूल निवासियों को शूद्र और अछूत कादर्जा दे दिया गया था उन्होंने इस भारत के सुनहरी युग को सजीव करने के लि एपुन: प्रयास आरंभ किए जिनका आगाज 1270 इस्वी को आदिवासी रहबर सतगुरु नामदेव जी के आगमन के साथ हुआ है। उन्होंने इस महान विचारधारा की पुन: नींव रखी जिस विचारधारा को जात-पात, छुआछूत, रंगभेद, नसल और देश विदेश की सीमाओं में बांध दिया गया था उसको कुदरत के नियमों के अनुसार विश्वव्यापी, विश्व की भलाई के लिए और सर्वशांति मंजिले मकसूद तक पहुंचाने के लिए सतगुरु रविदास, सतगुरुकबीर, सतगुरुसदना, सतगुरु सेन जी, और सत गुरुनानक देव जी ने अपने समूचे जीवन का एक-एक पल लगा दिया है।
ब्रह्मज्ञानी विचारक सतगुरु साहिबान






बेगमपुरा मिशन का भाव:
बेगमपुरा शब्द श्री गुरु रविदास जी के गौउड़ी राग के विश्व व्यापी महान शब्द ” बेगमपुरा सहर को नाउ ” में से लिया गया है। यह शब्द धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पृष्ठ संख्या 345 के ऊपर दर्ज है। संपूर्ण शब्द है बेगमपुरा सहर – बेगम से भाव – बे + गम अर्थात गम से रहित, आनंद से भरपूर और पुरा का भाव – नगर या रहने की जगह, शहर से भाव — विश्ववतन। समूचाभाव— विश्व वतन जिसका नाम बेगमपुरा है जो परम आनंद के साथ भरपूर है। इस वतन का मनुष्य सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, धार्मिकआदि हर किस्म के दुखों, चिंताओं और घबराहट से मुक्त है। हमने बेगमपुरा के साथ मिशन शब्द जोड़ाहै जिसका मंतव्य है, विश्व में बेगमपुरा वसाना।
बेगमपुरा मिशन डॉट कॉम का मुख्य मंतव्य :
इस वेबसाइट का मुख्य मंतव्य है श्री गुरु रविदास जी और आदि समाज में पैदा हुए रहवरों की वाणी और उन के जीवन के इतिहास का प्रचार करना जिन को बेगमपुरा के मिशन के अनुसार समूचे संसार में समानता, स्वतंत्रता, बंधुता का मौका देना है। जिन्होंने श्ताब्दियों से जात-पात, छुआछूत, ऊंच-नीच के पाशविक दंश सहन किये हैं उन पीड़ित आदिवासी लोगों में नई जनचेतना पैदा कर के स्वाभिमान, विश्वास और आत्मशक्ति का एहसास जगाना। भारतीय मूल निवासियों को हमेशा के लिए गुलाम बनाने के लिए उन्हें अंधविश्वासों, कर्मकांडों, धार्मिक ढोंगों, आडंबरों, पाखंडों में उलझा रखा है, उन से छुटकारा दिला कर ऊंची एवं शुद्ध, आदर्शवादी, सार्वभौमिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक विचारधारा प्रदान करना।
आदि गुरुओं की विचारधारा ने जिस नए क्रांतिकारी युग का आगाज किया है उस को वेबसाइट पर डाल कर विश्व में क्रांति का उन्मेष करना हमारा मंतव्य है। गरीबों, मजलूमों और औरतों के मसीहा, ज्ञान के प्रतीक साहिब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, गद्दरी बाबा मंगू राम मुगोवालिया, स्वामी अछूतानंद जी, साहिब कांशी राम के जीवन, मिशन और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना।उन महान बहुजन नेताओं के आंदोलनों, संघर्षों का प्रचार करना जिन्होंने अपना सारा जीवन दबे-कुचले, शोषितों के लिए अर्पित कर रखा है। जिन्होंने महान ब्रह्मज्ञानी चिंतकों सतगुरु साहिबान और अंबेडकर जी के काफिले को आगे बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित किया, उन का प्रचार करना। उन महान विद्वानों, बुद्धिजीवियों विद्वानों के लेखन और उनके जीवन संघर्ष का प्रचार-प्रसार करना जिन्होंने सोशल इंजीनियरिंग प्रारंभ करने के लिए अपने लेखों, भाषणों और उपदेशों से बहुजन समाज में जनचेतना पैदा की है उन की सब को जानकारी करवाना। जिन-जिन महापुरुषों का योगदान जनसाधारण के लिए उपयोगी रहा है, उनके जीवन संघर्ष का प्रचार करना। हमें आशा है कि आप इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए हमारा पूर्ण सहयोग करेंगे।
बेगमपुरा मिशन डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी:
यहाँ आप पढ़ सकते हैं :--- किताबों की पीडीएफ जिन के बीच धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, साहित्यिक और अन्य विलक्षण पुस्तकें।
यहाँ आप पढ़ सकते हैं :--- धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, और अन्य विलक्षण लेख। ये लेख Composed हैं और डाउनलोड भी कर सकते हो।
यहाँ आप धार्मिक, सामाजिक, विलक्षण और प्रिंट करने योग्य तस्वीरें प्राप्त कर सकते हैं।
यहाँ पर आप आदिवासी सतगुरुओं और अन्य रहबरों के ऐतिहासिक स्थान पाओगे।
यहाँ पर आप प्रमुख अखबारों की पुरानी और नई धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और विलक्षण समाचारों (आदिवासियों की) को पढ़ सकोगे।
यहाँ पर इस संस्था की गतिविधियों की वीडियोग्राफी/प्रकाशित सालाना ट्रैक्ट होंगे।
यहां पर आप बेगमपुरे की स्थापना के लिए हमारे इस मिशन में शामिल हो सकते हो।
बुद्धिजीवी विद्वान, लेखक, साहित्यकार जिन की रचनाओं ने बेगमपुरा की स्थापना के लिए काम किया है उन का जीवन और विवरण।
यहाँ आप संस्था की ओर से प्रकाशित किताबों अन्य मुख्य किताबें और मिशन प्रचार सामग्री कोरियर के द्वारा मंगवा कर के खरीद और बेच सकते हैं।
यहां आप आदि समाज के साथ संबंधित चयनित अखबारों और मैगजीनों को पढ़ सकते हो या उन के लिंक प्राप्त कर सकते हो।
प्रकाश पर्व और अन्य महत्वपूर्ण दिनों पर यूट्यूब से सोशल मीडिया, पाठ, कीर्तन, भाषण और अन्य वीडियो के लिए पोस्ट प्राप्त करें।
यहां अन्य भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगू कन्नड़ आदि के बीच लिखे लेख/ किताबें/ खबरें और अन्य मल्टीमीडिया होगा।
दुनिया भर के आदिवासी नेताओं के मिशन के गुरुद्वारों, मंदिरों, मठों, धार्मिक स्थलों का विवरण
यहां प्रकाशित किए गए पोस्टर और फ्लेक्स होंगे जिन की कॉपी कर के आप अपने मुताबिक प्रकाशित करवा सकेंगे।
यहां पर महत्वपूर्ण दस्तावेज देखे जा सकेंगे अन्य सर्टिफिकेटों के मॉडल भी होंगे जिन को कॉपी कर के अपने सर्टिफिकेट तैयार किए जा सकेंगे।
यहां पर आप अपने बिजनेस के प्रचार के लिए बिजनेस का पूरा विवरण और संपर्क नंबर दे सकते हो।
यहां पढ़ाई के साथ संबंधित अलग-अलग जानकारियां उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।
यहां छोटे बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य, उन की सुरक्षा और अच्छी आदतें अपनाने से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।